अंतर्राष्ट्रीय

आधिकारिक दावा चीन के तीसरे सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत में 90% लोग कोविड पॉजिटिव

चीन का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला प्रांत हेनान है। इस प्रांत में कोविड के मामलों में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि यहां करीब 90 प्रतिशत लोग अब कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं।

केंद्रीय हेनान प्रांत के स्वास्थ्य आयोग के निदेशक कान क्वानचेंग ने कहा, 6 जनवरी 2023 तक प्रांत की कोविड संक्रमण दर 89.0 प्रतिशत है। प्रांत की आबादी 9.94 करोड़ है। इसका मतलब है कि अधिकारी के अनुसार हेनान में लगभग 8.85 करोड़ लोग अब कोविड पॉजिटिव हो सकते हैं।

दिसंबर के बाद अस्पताल जाने वालों की संख्या हुई कम

कान क्वानचेंग ने कहा कि अस्पताल जाने वाले मरीजों की संख्या दिसंबर के मध्य में चरम पर थी। मगर, इसके बाद अब इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है। यह तब हुआ, जब चीन ने अपनी कठोर ‘जीरो-कोविड’ नीति को अचानक हटा लिया, जो महामारी शुरू होने के बाद से थी।

यह भी पढ़ें ...  यूक्रेन की सेना दे रही रूसी हमलों का करारा जवाब 14 हमले नाकाम

इसमें लॉकडाउन, क्वारंटाइन और सामूहिक परीक्षण शामिल थे। मगर, इसकी वजह से पूरे चीन में जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

लूनर न्यू ईयर के चलते संक्रमण फिर बढ़ने की आशंका

बीजिंग ने सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अनिवार्य क्वारंटाइन की पाबंदी को भी हटा लिया है और हांगकांग के साथ अपनी सीमा भी खोल दी है। चीन में लाखों लोगों के बड़े शहरों से चीन के ग्रामीण इलाकों की यात्रा करने की उम्मीद है। दरसअल, देश में इस महीने के अंत में लूनर न्यू इयर यानी चंद्र नव वर्ष मनाया जाता है।

फिर भी संक्रमितों की संख्या कम बता रहा है चीन

इसके साथ देश में संक्रमण बढ़ने की आशंका है क्योंकि आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि 34.7 मिलियन लोगों ने घरेलू स्तर पर यात्रा की है, जो पिछले साल की तुलना में एक तिहाई से अधिक है। इसके बावजूद पिछले हफ्ते आधिकारिक आंकड़ों में कहा गया था कि चीन द्वारा कोविड प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद से सिर्फ एक लाख 20 हजार लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं, इसकी वजह से सिर्फ 30 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें ...  ट्रायम्फ स्पीड 400 बाइक भारत में हुई लॉन्च, कीमत 2.33 लाख रुपये
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button