एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने लिया आईपीएल मैचों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

मोहाली। एडीजीपी अर्पित शुक्ला (कानून व्यवस्था) ने जिले में खेले जा रहे आईपीएल मैचों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि एक अप्रैल से आईपीएल के मैच पीसीए के बिंद्रा स्टेडियम में हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन मंचों की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान मैचों की इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के अंदर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने कहा कि स्टेडियम के पास की जगह का ट्रैफिक प्लान सोशल मीडिया पर साझा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दर्शकों के वाहनों के लिए पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा स्टेडियम के पास रहने वाले लोगों के लिए पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि इस अवसर पर किसी भी व्यक्ति को यदि कोई परेशानी आती है तो वह पुलिस प्रशासन से संपर्क कर सकता है, जो हमेशा आवश्यक सहायता प्रदान करेगा।