एआईएडीएमके में फूट, 30 विधायकों का TVK को समर्थन, षणमुगम बोले, जनादेश विजय के साथ

तमिलनाडु की विजय सरकार के फ्लोर टेस्ट के एक दिन पहले मंगलवार को विरोधी पार्टी एआईएडीएमके दो हिस्सों में टूट गई। आईएडीएमके के बागी गुट के नेता सीवी षणमुगम ने मुख्यमंत्री विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कडग़म (टीवीके) को समर्थन देने का आधिकारिक ऐलान कर दिया। कहा जा रहा है कि उनके साथ 30 विधायकों ने भी विजय को समर्थन देना स्वीकार किया है। मंगलवार सुबह षणमुगम ने बयान दिया कि हम जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं। यह जनादेश टीवीके के लिए नहीं, विजय के लिए है। इसलिए हम टीवीके सरकार को अपना समर्थन देते हैं।
अगर हम डीएमके के साथ गठबंधन करते तो एआईएडीएमके का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता। षणमुगम ने यह भी कहा कि मेरी एआईएडीएमके तोडऩे की कोई मंशा नहीं है। एडप्पादी पलानीसामी ही हमारे नेता हैं। 2026 के विधानसभा चुनाव में एआईएडीएमके केवल 47 सीटें ही जीत पाई। एआईएडीएमके में अब केवल पलानीसामी गुट रह गया है। इसमें 17 नेता हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
आज होगा फ्लोर टेस्ट
तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार को टीवीेके सरकार का फ्लोर टेस्ट है। 234 सदस्यों की विधानसभा में टीवीके के पास 108 विधायक हैं। विजय दो सीटों से चुनाव जीते हैं और एक टीवीके विधायक को वोटिंग से रोक दिया गया है। ऐसे में टीवीके को कांग्रेस, लेफ्ट आादि सहयोगियों के 13 विधायकों को मिलाकर 119 विधायकों का समर्थन है। अगर एआईएडीएमके के 30 विधायक टीवीके सरकार को समर्थन देते हैं, तो गठबंधन में कुल विधायकों की संख्या 149 हो जाएगी।