‘खरगोश जनता पार्टी’ पोस्टर से एल्विश यादव ने छेड़ी नई बहस, सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा

चंडीगढ़। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव ने अपने कथित व्यंग्यात्मक अभियान ‘खरगोश जनता पार्टी’ (केजेपी) का पोस्टर और घोषणापत्र जारी कर सोशल मीडिया पर नई बहस को जन्म दे दिया है। यह कदम हाल के दिनों में चर्चा में रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) से जुड़े ऑनलाइन ट्रेंड के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। गुरुग्राम निवासी एल्विश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्टर साझा किया, जिसमें “तेज दिमाग, लंबे कान, सबका विकास गाजर के साथ” का नारा दिया गया। पोस्ट के साथ उन्होंने कई अन्य व्यंग्यात्मक संदेश भी साझा किए, जिनमें “गाजर हमारा हक है”, “स्पीड हमारी पहचान है” और “खरगोश एकता जिंदाबाद” जैसे नारे शामिल थे।
पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने इसे मनोरंजक और व्यंग्यात्मक कंटेंट बताया, जबकि अन्य ने इसे चल रही ऑनलाइन बहसों के बीच ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करार दिया। कुछ ही घंटों में पोस्ट को लाखों लोगों ने देखा और इस पर व्यापक चर्चा शुरू हो गई। इसके बाद एल्विश यादव ने एक और पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि अब बहस से ज्यादा “पेस्ट कंट्रोल” प्रभावी है। इस टिप्पणी को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर कटाक्ष के रूप में देखा। यह बयान भी तेजी से वायरल हुआ और समर्थकों तथा आलोचकों के बीच बहस का विषय बन गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714