बच्चों के अस्पताल पर अमरीकी हमला, ईरान भडक़ा, अमरीकी ठिकाने बनाए निशाना, एमक्यू-9 संग दो ड्रोन मार गिराए

अमरीका ने ईरान में बच्चों के एक कैंसर के अस्पताल को निशाना बनाकर जंग की आग और भडक़ा दी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को ईरान पर अमरीका ने कई हमले किए। इन हमलों का निशाना ईरान का कैंसर हॉस्पिटल बना। स्थिति ऐसी रही कि कीमोथेरेपी करवा रहे 211 बच्चों को आनन-फानन में अस्पताल से भागना पड़ा। अमरीकी हमलों से ईरान के शाहिद बकाई अस्पताल को भारी नुकसान पहुंचा है। हमलों के बीच अस्पताल में भर्ती बच्चों को एहतियातन अन्य चिकित्सा केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया गया। अमरीका ने रातभर ईरान पर नए सिरे से हवाई हमलों की बौछार की। वहीं ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी लगा दी गई है। अब ईरान आगबबूला हो उठा है और जवाब में खाड़ी देशों को निशाना बनाते हुए कसम खाई है कि जब तक अमरीका अपने हमले बंद नहीं करता, वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद रखेगा।
इधर ईरान ने अमरीका के ताकतवर एमक्यू-9 ड्रोन को गिराने का दावा किया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने अमरीका के ताजा हमलों के जवाब में ‘ऑपरेशन नस्र-2’ के आठवें चरण के तहत कुवैत स्थित अमरीकी सैन्य ठिकाने पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया तथा दो अमरीकी ड्रोन भी मार गिराए। आईआरजीसी ने दावा किया कि इस अभियान में कुवैत के अली अल-सलेम सैन्य अड्डे पर तैनात सी-रैम प्रारंभिक चेतावनी राडार प्रणाली को नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा उस स्थान को भी निशाना बनाया गया, जहां अमरीकी सैनिक मौजूद थे। वहीं ईरान के केश्म द्वीप, बंदर अब्बास, सीरिक, चाबहार, कोनारक, रास्क शहर, खोंदाब और पश्चिमी शहर खुर्रमआबाद सहित कई इलाकों में भीषण धमाके सुने गए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714