आज की ख़बरपंजाब

बी.एल.ओ. के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सीईओ अनिंदिता मित्रा

चंडीगढ़, 7 जुलाई:

पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने आज कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) कार्य में लगे बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब के पटियाला और बरनाला जिलों में बी.एल.ओ. के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आई हैं, जिनका गंभीरता से संज्ञान लिया गया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने बताया कि पटियाला के आनंद नगर क्षेत्र में बूथ संख्या 113 के बी.एल.ओ. पर एक स्थानीय निवासी ने उस समय हमला कर दिया, जब अधिकारी एस.आई.आर. प्रक्रिया के संबंध में उससे आवश्यक जानकारी एकत्र कर रहे थे। इस घटना के बाद थाना त्रिपड़ी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 115(2), 351(3), 221 और 132 के तहत आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।

श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने बताया कि इसी प्रकार बरनाला जिले के धनौला क्षेत्र में बूथ संख्या 103, अकालगढ़ कोठे के बी.एल.ओ. के साथ भी एस.आई.आर. संबंधी कार्य के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने गाली-गलौज की तथा हमला किया। इस संबंध में थाना धनौला में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 132, 221 और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने राज्य के सभी जिला चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे एस.आई.आर. अभियान के दौरान बी.एल.ओ. की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने पंजाब के सभी मतदाताओं से भी अपील की कि वे बी.एल.ओ. को पूर्ण सहयोग दें तथा यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में इस प्रकार की अप्रिय घटनाएं न हों।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button