Videoचंडीगढ़पंजाब

पंजाब में नशा तस्करों की संपत्ति होगी कुर्क,बोले-ADGP अर्पित शुक्ला

पंजाब में सरहदी इलाकों पर नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए पंजाब सरकार NDPS एक्ट में बदलाव कर रही है। जिन लोगों से बेचने के लिए नशा पकड़ा जाएगा, उनकी प्रॉपर्टी को जब्त करेंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर के ADGP अर्पित शुक्ला ने कहा कि करीब 100 नशा तस्करों की पहचान कर सरकार के पास उनकी प्रॉपर्टी जब्त करने के लिए भेजा है। आगे भी जिन लोगों से नशा बरामद होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।ADGP ने बताया कि पंजाब में पाकिस्तान की तरफ से नशा भेजा जाता है। अगर कोई भी व्यक्ति पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन और नशे की जानकारी देगा, उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। डीजीपी की तरफ से उसे एक लाख का इनाम भी दिया जाएगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को पंजाब पुलिस की मदद करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें ...  चंडीगढ़ में हरियाणा पुलिस के SPO का मर्डर;
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button