आज की ख़बरपंजाब

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब भर में लगाएगी 1.50 करोड़ पौधे, प्रत्येक जिले में लगाए जाएंगे 6.50 लाख पौधे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़, 13 जुलाई:

श्री गुरु रविदास जी महाराज द्वारा दिए गए समानता, दया और भाईचारे के शाश्वत संदेश को समर्पित करते हुए भगवंत सिंह मान सरकार ने गुरु साहिब के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित एक विशाल वृक्षारोपण अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत वर्ष 2026-27 के दौरान पूरे राज्य में 1.50 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक जिले में 6.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे। यह अभियान पंजाब के सबसे बड़े पर्यावरण संरक्षण अभियानों में से एक होगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे पहले श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित प्रत्येक जिले में 3.50 लाख पौधे लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत के साथ-साथ प्राकृतिक पर्यावरण के संरक्षण के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित नियुक्ति पत्र सौंपने के अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “हम वर्ष 2026-27 के दौरान 1.50 करोड़ पौधे लगा रहे हैं और यह अभियान लगातार जारी है। श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व निकट आ रहा है, जिसे समर्पित हम प्रत्येक जिले में 6.50 लाख नए पौधे लगाने का निर्णय लिया है। आने वाले दिनों में इस अभियान की रूपरेखा और इसके क्रियान्वयन की पूरी प्रक्रिया की घोषणा की जाएगी।”

मुख्यमंत्री ने वन विभाग के कर्मचारियों की निष्ठा और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि कर्मचारी पहले की तरह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नियमित नियुक्ति मिलने के बाद वे और अधिक उत्साह, ईमानदारी तथा लगन के साथ जनसेवा करेंगे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित होगा विशाल वृक्षारोपण अभियान

भगवंत मान सरकार ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित प्रत्येक जिले में 6.50 लाख पौधे लगाने का निर्णय लिया है। राज्य में हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ष 2026-27 के दौरान कुल 1.50 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। यह अभियान पंजाब सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की कड़ी है। इससे पहले श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित प्रत्येक जिले में 3.50 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button