पंजाब

बिक्रम मजीठिया सिर्फ ड्रामा करने पटियाला जेल गए थे, उनका मकसद बंदी सिंहों से मिलना नहीं था – मलविंदर सिंह कंग

चंडीगढ़, 4 दिसंबर। बिक्रम मजीठिया के पटियाला जेल पहुंचने पर आम आदमी पार्टी(आप) ने कहा कि अकाली दल बादल के नेता वहां सिर्फ ड्रामा करने गए थे। उनका मकसद बंदी सिंहों से मिलना नहीं, सिर्फ विवाद करना था।

आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने इन आरोपों पर कहा कि 2 दिसंबर को ही जेल प्रशासन ने बोल दिया था कि मुलाकात नहीं हो सकती क्योंकि उनसे मिलने के कुछ सख्त नियम कानून हैं, फिर भी वे लोग वहां ड्रामेबाजी करने गए।

कंग ने कहा कि असल बात ये है कि इनकी पार्टी का इतना बुरा हाल है इन्होंने पिछले उपचुनाव में भी बलवंत सिंह राजोआना के बहन को मोहरा बनाकर अपनी राजनीति चमकाने की सोची थी, लेकिन जनता इनकी नीयत को समझ गई।

उन्होंने कहा कि येलोग हमेशा लोगों की भावनाओं के साथ खेल कर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश करते हैं इसीलिए आज वे राजोआना से मिलने का ड्रामा जेल के बाहर कर रहे थे। येलोग सिर्फ उनका नाम लेकर अपनी घटिया राजनीति का प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें ...  मोहाली में स्थित 6 ग्रुप हाउसिंग साईटों सहित 77 जायदादों की होगी ई-नीलामी : अमन अरोड़ा

कंग ने बिक्रम मजीठिया से सवाल करते हुए कहा कि मजीठिया बताएं कि वह 2007 से 2017 तक पंजाब सरकार में मंत्री रहें थे कितनी बार बंदी सिंहों के साथ मुलाकात की थी? उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए वे एक बार भी बंदी सिंहों से मिलने नहीं गए अब उन्हें अचानक उनकी याद आ गई।

उन्होंने कहा कि जब वे सत्ता में होते हैं तब इनको बंदी सिंहों, सिखों और पंजाब की याद नहीं आती और जब सत्ता से बाहर हो जाते हैं तब इस तरह के ड्रामे करके अपनी राजनीति करने की कोशिश करते हैं।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button