देश विदेश

दिल्ली के मुकुंदपुर में सिलिंडर धमाके से ढही इमारत, 11 लोग घायल, अवैध गैस रिफिलिंग की आशंका

दिल्ली। भलस्वा डेरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर के ईशू विहार की गली नंबर-एक में मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे जोरदार धमाके के बाद एक इमारत ढह गई। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया। मकान में अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग का काम किया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 11 व्यक्ति घायल हो गए हैं। इनमें से एक की हाल गंभीर बनी हुई है। हादसे के तुरंत बाद दमकल की टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों और पीसीआर की मदद से चार घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचा दिया गया था। फिलहाल, सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

स्थानीय लोगों के अनुसार, 250 वर्ग गज के इस भूखंड में गैस सिलिंडर रीफिलिंग के अलावा पेंट और मोबाइल चार्जिंग वायर बनाने का काम भी होता था। लोगों का कहना है कि 5-6 साल से इस इमारत में व्यवसायिक गतिविधियां चल रही थीं।

पुलिस और दमकल विभाग के अनुसार, अभी तक तीन लोगों को मलबे से सकुशल निकाल लिया गया है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी मलबे में दबा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना गैस सिलिंडर ब्लास्ट के कारण हुई है। इस हादसे में कुल 11 लोग घायल हुए हैं। वहीं, एक की हालत गंभीर होने के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। दमकल विभाग का कहना है कि सुबह 9:37 बजे धमाके के बाद इमारत गिरने और कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। सर्च अभियान अभी जारी रहा है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

mukundpur-incident2

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह 9 बजे सूचना मिली कि सिलिंडर में धमाका होने के बाद एक मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर राहत कार्य शुरू करने के आदेश दे दिए। इस बीच स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य करना शुरू कर दिया था। सूचना यह भी मिल रही है कि मलबे में से आधा दर्जन सिलिंडर मिले हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि इस इमारत में अवैध रूप से गैस सिलिंडर की रीफिलिंग हो रही थी। बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस भरी जा रही थी। इसी दौरान धमाका हुआ। सभी घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचा दिया गया है, इनसे एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।  चार घायलों का इलाज जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में चल रहा है और छह रोहिणी स्थित बाबा साहेब अंबेडकर में उपचाराधीन हैं।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button