चंडीगढ़

अधिकारियों की फिजूलखर्ची पर सख्त हुए चंडीगढ़ प्रशासक !

चंडीगढ़ प्रशासन को दिए गए एक आदेश में प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने दिल्ली दौरे पर जाने वाले अधिकारियों के लिए हवाई यात्रा और स्टार होटलों में ठहरने पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है।

श्री पुरोहित ने प्रशासक के सलाहकार को लिखे पत्र में कहा है “ जिम्मेदार अधिकारी होने के नाते यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि सार्वजनिक धन की बर्बादी और फिजूलखर्ची न हो। ”

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों के किए जा रहे खर्च को लेकर एक समाचार उनके संज्ञान में लाया गया था जिसमें बताया गया था कि ये अधिकारी दिल्ली के पांच सितारा होटलों में रुके और कमर्शियल उड़ानों में बिजनेस क्लास से यात्रा की।

यह भी पढ़ें ...  Punjab: घुसपैठ कर रहे ड्रोन पर BSF ने की फायरिंग, साढ़े चार किलो हेरोइन बरामद

 

श्री पुरोहित ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों पर गहन विचार करने के बाद, यह निर्देश दिया जाता है कि अब से दिल्ली के लिए प्रशासन के अधिकारियों को हवाई यात्रा की अनुमति नहीं होगी। सभी अधिकारी शताब्दी और वंदेभारत ट्रेन से यात्रा करेंगे। इसके अलावा, अधिकारी किसी सितारा होटल के वजाय यू.टी. गेस्ट हाउस, पंजाब भवन या हरियाणा भवन में रुकेंगे।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button