पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में ट्रैक्टरों और अन्य कृषि यंत्रों के साथ ख़तरनाक स्टंट करने पर मुकम्मल पाबंदी का ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य में ट्रैक्टरों और अन्य कृषि यंत्रों के साथ ख़तरनाक स्टंट करने पर मुकम्मल पाबंदी लगाने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने ट्रैक्टर पर ख़तरनाक स्टंट दिखाने के कारण हाल ही में अपनी जान गवां बैठे व्यक्ति की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्पूर्ण घटना है और आने वाले समय में ऐसे किसी भी हादसे से बचने की ज़रूरत है। भगवंत सिंह मान ने कहा इसको ध्यान में रखते हुए राज्य में ट्रैक्टरों और अन्य कृषि यंत्रों के साथ स्टंट करने पर मुकम्मल पाबंदी लगाई गई है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रैक्टर को ‘खेतों का राजा’ कहा जाता है और स्टंट करके इसको स्वयं के लिए जानलेवा न बनाया जाये। उन्होंने कहा कि आज-कल ट्रैक्टरों और अन्य कृषि यंत्रों का प्रयोग ख़तरनाक स्टंट दिखाने के लिए भी किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की कीमती जानों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और यह फ़ैसला लोक हित में लिया गया है।

यह भी पढ़ें ...  पंजाब में बारिश से प्रशासन हाईअलर्ट पर:फ्लड कंट्रोल यूनिट्स एक्टिवेट, डेराबस्सी की सोसाइटी डूबी
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button