आज की ख़बरपंजाब

CMभगवंत मान ने संगरूर से उम्मीदवार मीत हेयर के लिए किया चुनाव प्रचार

बरनाला/चंडीगढ़, 28 अप्रैल: Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को संगरूर लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर के लिए प्रचार किया। मान ने बरनाला में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया और लोगों को मीत हेयर को जीताने की अपील की।

लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और रहेगी। इसमें कोई संदेह नहीं है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को भी संगरूर की काफी चिंता रहती थी। वह मुझसे हमेशा संगरूर के बारे में पूछते रहते थे।

पिछली बार जब मैं उनसे जेल में मिलने गया तो उन्होंने सबसे पहले संगरूर के बारे में ही पूछा। मैंने उनसे कहा कि अगली बार जब मैं मिलने आऊंगा तो संगरूर का असली हाल बताउंगा और आज यहां लोगों का उत्साह देखकर यह स्पष्ट है कि संगरूर हम भारी अंतर से जीत रहे हैं। अब मैं उन्हें भरोसे के साथ संगरूर की जीत की खबर बता सकता हूं।

यह भी पढ़ें ...  अमृतपाल सिंह लोकसभा क्षेत्र खंडूर साहिब से चुनाव लड़ेंगे!

उन्होंने कहा कि पिछले दो चरण में देश में करीब 190 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार इंडिया गठबंधन को करीब 120 से 125 सीटें आ रही है। इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है। आम आदमी पार्टी इस सरकार में हिस्सेदार होगी। अगली सरकार आम आदमी पार्टी के सहयोग के बिना नहीं बन सकती। हम तय करेंगे कि देश की सरकार कैसी होगी। फिर हम पंजाब को देश का नंबर-1 राज्य बनाएंगे।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button