NEET Case में कोचिंग सेंटर का डायरेक्टर अरेस्ट

मुंबई
नीट पेपर लीक केस में सोमवार को 10वीं गिरफ्तारी हुई। सीबीआई ने महाराष्ट्र के लातूर से केमिस्ट्री कोचिंग डायरेक्टर शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार, रविवार को सीबीआई की तलाशी के दौरान रघुनाथ के मोबाइल से नीट यूजी का लीक पेपर बरामद हुआ था। सीबीआई के मुताबिक मोटेगांवकर संगठित गिरोह का हिस्सा है, जो नीट पेपर लीक कराने और आगे फैलाने में शामिल है। उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 23 अप्रैल को ही पेपर और आंसर की हासिल की और कई लोगों को दी थी। सीबीआई ने 15 मई को मोटेगांवकर से उसके घर पर आठ घंटे पूछताछ की थी। मोटेगांवकर का लातूर समेत सात जिलों में रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस नाम का कोचिंग सेंटर है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
रविवार को ही सीबीआई ने मेन कोचिंग सेंटर पर छापा मारकर कई डॉक्यूमेंट्स और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी जब्त किया था। रिपोट्र्स के मुताबिक कोचिंग सेंटर का 100 करोड़ का टर्नओवर है। सीेबीआई को शक है कि सेंटर में नीट कैंडिडेट्स को लीक पेपर के सवाल उपलब्ध कराए गए। साथ ही लातूर के कई डॉक्टरों ने लीक पेपर खरीदा। नीट-यूजी पेपर लीक मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें से छह महाराष्ट्र से हैं।