महंदपुर भांगला खड्ड में 1.35 करोड़ से बनेंगे बांध, कैबिनेट मंत्री ने निर्माण कार्य का लिया जायजा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

श्रीआनंदपुर साहिब चुनाव क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाते हुए, कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने महिंदपुर भांगला खड्ड का दौरा किया और वहां बनाए जा रहे बांधों के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने कैबिनेट मंत्री को परियोजना की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एस बैंस ने काम की गुणवत्ता और गति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, कि महंदपुर भांगला खड्ड में लगभग 1.35 करोड़ रुपए की लागत से बांध बनाए जा रहे हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य बरसात के मौसम में पानी के तेज बहाव से इलाके को बचाना है। उन्होंने कहा कि बारिश से पहले इस काम को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा, कि श्रीआनंदपुर साहिब चुनाव क्षेत्र में लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से बांध बनाने की विभिन्न परियोजनाएं चल रही हैं। ये सभी परियोजनाएं इलाके को बाढ़ से बचाने और जमीन के कटाव को रोकने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। कैबिनेट मंत्री ने एलगरा साइड पुल को मजबूत करने के चल रहे कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए की लागत से इस पुल को मजबूत करने का काम दिन-रात चल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि काम में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और काम तय समय के भीतर उच्च मानकों के साथ पूरा किया जाना चाहिए। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब सरकार जन कल्याण के कामों को प्राथमिकता दे रही है और विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी ताकि लोगों को सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षित जीवन भी मिल सके।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714