देश विदेश

ग्लोबल एयर पावर्स रैंकिंग में पिछड़ा ड्रैगन, भारत की वायुसेना चीन से ताकतवर

नई दिल्ली

भारतीय वायुसेना ने अपनी ताकत का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया है। वल्र्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉडर्न मिलिट्री एयरक्राफ्ट (डब्ल्यूडीडीएमए) की वर्ष 2026 की ताजा ग्लोबल एयर पावर्स रैंकिंग के मुताबिक, भारतीय वायुसेना दुनिया की छठी सबसे शक्तिशाली एविएशन फोर्स है। इस रैंकिंग में सबसे बड़ा उलटफेर यह है कि भारत ने वायुसेना की हवाई ताकत और मारक क्षमता के मामले में अपने पड़ोसी देश चीन को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, पाकिस्तान इस लिस्ट में बहुत पीछे खड़ा है। इस रैंकिंग में अमरीका का एकतरफा दबदबा है। दुनिया की टॉप-5 एविएशन फोर्सेज में से चार केवल अमरीका की हैं। अमरीकी एयरफोर्र्स 242.9 के टीवीआर (ट्रू-वैल्यू रेटिंग) स्कोर और 5,004 एयरक्राफ्ट के साथ दुनिया में नंबर वन है। अमरीकी नेवी 142.4 टीवीआर के साथ दूसरे स्थान पर है। रूसी एयरफोर्स 114.2 टीवीआर के साथ तीसरे नंबर पर है, वहीं अमरीकी आर्मी 112.6 टीवीआर के साथ चौथे स्थान पर है। इसके अलावा अमरीकी मरीन काप्र्स 85.3 टीवीआर के साथ पांचवें नंबर पर है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

अगर नौसेना या थल सेना की एविएशन विंग्स को हटाकर केवल देशों की मुख्य वायुसेना की तुलना की जाए, तो अमरीका और रूस के बाद भारत तीसरी सबसे शक्तिशाली वायुसेना है। ओवरऑल रैंकिंग में भारतीय वायुसेना 69.4 टीवीआर के साथ छठे स्थान पर है, जबकि चीनी वायुसेना सातवें स्थान पर (टीवीआर 63.8) है। संख्या बल की बात करें तो भारत के पास 1,716 सक्रिय एयरक्राफ्ट हैं, जबकि चीन के पास 3,733 (दोगुने से भी ज्यादा) एयरक्राफ्ट हैं। उधर, अक्सर हवाई श्रेष्ठता का दावा करने वाला पाकिस्तान इस ग्लोबल लिस्ट में टॉप-10 तो दूर, टॉप-15 में भी जगह नहीं बना सका है। पाकिस्तान एयरफोर्स 879 एयरक्राफ्ट और 46.3 टीवीआर स्कोर के साथ 18वें स्थान पर मौजूद है।

कम एयरक्राफ्ट के बाद भी चीन से इसलिए आगे

चीन (3733) के पास भारत (1716) से दोगुने से भी ज्यादा एयरक्राफ्ट हैं, लेकिन भारत रैंकिंग मेंऊपर है। दरअसल डब्ल्यूडीडीएमए रैंकिंग केवल विमानों की कुल संख्या नहीं गिनती, बल्कि यह टीवीआर यानी ट्रू-वैल्यू रेटिंग फॉर्मूले पर काम करती है। यह फार्मूला एयरफोर्स की क्वालटी का आकलन इन पैमानों पर करता है। बेड़े का आधुनिकीकरण, हमला और रक्षा करने की रणनीतिक क्षमता, लॉजिस्टिकल सपोर्ट और ट्रेनिंग, बेड़े का संतुलन (फाइटर, ट्रांसपोर्ट, स्पेशल मिशन एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर का सही मिश्रण)। इन पैमानों पर भारतीय वायुसेना चीन से काफी संतुलित है। भारतीय बेड़े में 4.5 जनरेशन के सुखोई, राफेल और तेजस जैसे फाइटर जेट्स का मजबूत कॉम्बिनेशन है, जो इसे चीन पर गुणात्मक बढ़त दिलाता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button