Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
आज की ख़बरपंजाब

लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में मतदाताओं की सुविधा के लिए चुनाव आयोग द्वारा मोबाइल जमा कराने की सुविधा शुरू

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

चंडीगढ़, 17 जून:

चुनावों में मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय चुनाव आयोग ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में एक नई पहल शुरू की है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर मोबाइल फोन जमा करवाने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। यह सुविधा आगामी उपचुनावों से लागू की जा रही है, जिसमें 19 जून को होने वाला पंजाब विधानसभा क्षेत्र 64-लुधियाना पश्चिमी का उपचुनाव भी शामिल है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

यह नई सुविधा भारतीय चुनाव आयोग द्वारा 23 मई 2025 को जारी निर्देशों के आधार पर शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य मतदाताओं के अनुभव को बेहतर बनाना और चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 49एम के तहत मतदान की गोपनीयता बनाए रखना है। अब मतदाता पोलिंग स्टेशन पहुंचने पर अपने मोबाइल फोन को बाहर बने विशेष काउंटरों पर जमा करवा सकेंगे। ये काउंटर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जूट या कपड़े के मोबाइल होल्डरों का उपयोग करते हुए प्रशिक्षित वालंटियरों द्वारा संचालित किए जाएंगे।

यह सुविधा सभी मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, जिन्हें अक्सर मोबाइल फोन के बिना कठिनाई का सामना करना पड़ता है। हालांकि, पोलिंग स्टेशन के भीतर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी और 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन बंद करना अनिवार्य होगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया की गोपनीयता और गरिमा बनी रहे।

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने इस पहल के पायलट कार्यक्रम के बारे में बताया कि लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव के दौरान मोबाइल फोन जमा करने की सुविधा लागू करना चुनाव आयोग के व्यापक उद्देश्य का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत मतदाताओं की सुविधाओं में सुधार किया जाएगा और साथ ही मतदान की गोपनीयता को भी बनाए रखा जा सकेगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने कहा कि यह सुविधा लुधियाना पश्चिमी क्षेत्र के सभी 194 पोलिंग स्टेशनों पर समान रूप से लागू की जाएगी। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि मतदान के बाद मोबाइल फोन सुरक्षित रूप से वापस लौटाए जाएं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button