आज की ख़बरपंजाब

पठानकोट में फर्जी पुलिस कर्मी पकड़े, एयरबेस के पास धरे, पहचान पत्र-आईडी कार्ड बनाकर घूम रहे थे शातिर

पठानकोट पुलिस ने एयरबेस के पास नाकाबंदी के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों युवक पुलिस का फर्जी पहचान पत्र आईडी कार्ड बनाकर घूम रहे थे। पुलिस ने इन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोप है कि फर्जी आई कार्ड दिखाकर आरोपी वाहन चालकों और अन्य लोगों से वसूली करते थे। जानकारी के अनुसार, पठानकोट एक अति संवेदनशील जिला है, जिसके चलते पुलिस चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखती है। इसी क्रम में, पुलिस ने एयरबेस के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए दिखाई दिए। जब उनसे पूछताछ की गई, तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और पुलिस का आईडी कार्ड दिखाकर नाके से निकलने की कोशिश करने लगे। पुलिस को उन पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि उनके पास मौजूद आईडी कार्ड फर्जी था।

इसके बाद, पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले आई, जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि ये तीनों युवक होशियारपुर के रहने वाले हैं। डीएसपी विपिन कुमार ने बताया कि एयरबेस के पास नाकाबंदी के दौरान इन तीनों संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उनसे पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि इन युवकों पर मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि ये युवक फर्जी आईडी कार्ड का इस्तेमाल टोल प्लाजा से गुजरने और पुलिस को चकमा देने के लिए करते थे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button