अमृतसर एयरपोर्ट पर एक करोड़ का सोना पकड़ा, तीन लोग अरेस्ट, आरोपियों में महिला भी शामिल

अमृतसर
अमृतसर एयरपोर्ट पर एक करोड़ के सोने के साथ महिला समेत तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों पेस्ट और कड़े चेन में छुपाकर सोना ला रहे थे। कस्टम विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीमों ने ये कार्रवाई की। कस्टम अधिकारी के मुताबिक बरामद सोने को जब्त कर लिया गया है। सोने के साथ पकड़े यात्रियों पर सीमा शुल्क अधिनियम 1962 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। विभाग ने ये पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि इन मामलों के पीछे कोई अंतरराष्ट्रीय गोल्ड तस्करी गिरोह तो सक्रिय नहीं है। यूएई के शारजाह दुबई जैसे शहरों में सोना भारत के मुकाबले सस्ता होता है। भारत में आने पर ऊंची इंपोर्ट ड्यूटी लगने से तस्करों को बड़ा मुनाफा मिलता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इसी कीमत के अंतर का फायदा उठाने के लिए वे यात्रियों के जरिए पंजाब समेत भारत में अवैध रूप से सोना पहुंचाते हैं। शारजाह की फ्लाइट से आए यात्री पर संदेह हुआ डीआरआई अमृतसर और कस्टम अधिकारियों की टीम ने शारजाह से फ्लाइट संख्या आईएक्स-1428 से पहुंचे एक यात्री को संदेह के आधार पर रोका। यात्री की जांच, एक्स-रे स्कैनिंग और व्यक्तिगत तलाशी में उसके कब्जे से पेस्ट के रूप में 174 ग्राम सोना बरामद किया।