पंजाब में गर्मी का ‘तांडव’: बठिंडा में पारा 46.6°C पार; मौसम विभाग का 24 मई तक ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें आपके जिले का हाल
पंजाब में गर्मी का 'तांडव'

अमृतसर। पंजाब इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में 24 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान में ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है और कई जिलों में लू से लेकर गंभीर लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है।
मंगलवार को पंजाब का सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक रहा। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में भी लगभग 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में तापमान सामान्य से करीब 4.6 डिग्री अधिक चल रहा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
20 मई को अमृतसर में 43.6 डिग्री, लुधियाना में 44.1 डिग्री, पटियाला में 45 डिग्री, फरीदकोट में 44.5 डिग्री, गुरदासपुर में 44 डिग्री, मोहाली में 42.9 डिग्री और रूपनगर में 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। कई जिलों में दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।
जानें कहां कैसा रहेगा मौसम
21 और 22 मई- पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, मानसा, बठिंडा, मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर और फरीदकोट में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
23 मई- उत्तर और पूर्वी जिलों में कुछ राहत के संकेत हैं, यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन, दक्षिण और मालवा क्षेत्र के कई हिस्सों में लू का असर जारी रहेगा। इस दिन बठिंडा, मानसा, संगरूर, मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, मोगा और लुधियाना में गर्मी अधिक रहने की संभावना जताई गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
24 मई- पंजाब के ज्यादातर जिलों में लू का असर बना रहेगा। अमृतसर, तरनतारन, बठिंडा, मानसा, संगरूर, मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का, लुधियाना और पटियाला समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है।
25 मई तक जारी चेतावनी
- पंजाब में 25 मई तक लगातार लू और कई इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना है।
- बीते दिनों बठिंडा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 से 5 डिग्री तक अधिक चल रहा है।
- अगले 4 से 5 दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।
- 25 मई के दौरान पंजाब में लू से भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है।
- दक्षिणी और पश्चिमी पंजाब के कई हिस्सों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
- उत्तर और पूर्वी पंजाब के कुछ हिस्सों में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मौसम विभाग की सलाह
- दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचें।
- ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहें।
- हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनें।
- सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढककर रखें।
- बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
- खेतों में गर्मी के असर को कम करने के लिए शाम या सुबह जल्दी सिंचाई करने की सलाह दी गई है।