Hero की निवेश वाली Ather Energy जुटाएगी ₹2500 करोड़ का फंड, मिल गई मंजूरी

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार की दिग्गज कंपनी एथर एनर्जी लिमिटेड (Ather Energy Limited) ने भविष्य की विस्तार योजनाओं को गति देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शुक्रवार, 12 जून 2026 को हुई बैठक में 2,500 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
एथर एनर्जी का यह कदम ऐसे समय में आया है जब भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस भारी निवेश से कंपनी को बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने में मदद मिलेगी। एथर के फंज जुटाने के कदम ओला के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
क्योंकि एक समय दो पहिया ईवी (EV Two-Wheeler) में ओला का बोलबाला था। आज ओला का मार्केट शेयर करीब 9 फीसदी तक आ गया है। वहीं, एथर का मार्केट शेयर 16.5% है। एथर के पीछे हीरो मोटोकॉर्प का हाथ है। हीरो ने एथर में बड़ा निवेश कर रखा है।
फंड जुटाने की पूरी योजना
कंपनी ने अपनी फाइलिंग में स्पष्ट किया है कि यह फंड दो मुख्य हिस्सों में जुटाया जाएगा:
QIP के जरिए ₹1,500 करोड़: कंपनी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के माध्यम से एक या अधिक किस्तों में 1,500 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयर जारी करेगी।
अन्य माध्यमों से ₹1,000 करोड़: इसके अलावा, कंपनी इक्विटी शेयर, फॉरेन करेंसी कन्वर्टिबल बॉन्ड्स (FCCBs), प्रेफरेंशियल इश्यू या राइट्स इश्यू जैसे माध्यमों से अतिरिक्त 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
फंड रेज कमेटी का गठन
बोर्ड ने इस पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक ‘फंड रेज कमेटी’ (Fund Raise Committee) का गठन किया है। यह कमेटी फंड जुटाने से जुड़े सभी महत्वपूर्ण निर्णय लेने और नियमों के पालन की निगरानी करेगी।
एथर एनर्जी ने बताया कि इस प्रस्ताव के लिए शेयरधारकों की मंजूरी पोस्टल बैलेट (ई-वोटिंग) के माध्यम से ली जाएगी। इसके लिए जल्द ही एक विशेष नोटिस जारी किया जाएगा। बोर्ड की यह बैठक शाम 6:00 बजे शुरू हुई थी और रात 9:30 बजे संपन्न हुई।