आर्थिक

HMD का नया 5G फोन लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

नई दिल्ली। HMD ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन HMD Vibe 2 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन इसी साल मई में लॉन्च हुए HMD Vibe 2 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। नए मॉडल में कंपनी ने डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी में सुधार किया है। फोन Android 16 पर काम करता है और इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है।

120Hz डिस्प्ले और 8GB तक रैम

HMD Vibe 2 Pro 5G में 6.78 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहतर होता है। फोन में 8GB तक LPDDR4X रैम और 128GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोन Android 16 पर चलता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

22 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में AI सुविधा

फोन में Sarvam का Indus AI भी दिया गया है। इसकी मदद से 22 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में स्मार्ट असिस्टेंस मिलती है। यूजर इसका इस्तेमाल कंटेंट लिखने, सवालों के जवाब पाने और प्लानिंग जैसे कामों के लिए कर सकते हैं। फोन में Sanchar Saathi Safety ऐप का सपोर्ट भी दिया गया है।

6000mAh की बड़ी बैटरी

HMD Vibe 2 Pro 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 5G सपोर्ट मिलता है। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।

64MP का मुख्य कैमरा

कैमरे की बात करें तो फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 64MP Sony IMX682 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है। कैमरा सेटअप को स्क्वायर शेप के मॉड्यूल में रखा गया है और इसके नीचे सर्कुलर LED फ्लैश दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

HMD Vibe 2 Pro 5G की कीमत और सेल

फोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹15,999 है। वहीं 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹17,999 रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत दोनों मॉडल सीमित समय के लिए क्रमशः ₹14,999 और ₹16,999 में खरीदे जा सकेंगे। यह फोन Silver Mist, Aqua Green और Cosmic Purple रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 8 अक्टूबर से Flipkart पर शुरू होगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button