HRTC बस से टकराई कार, श्रीआनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर ओवरटेेक करते वक्त हादसा, चालक के सिर में चोट आई

श्रीआनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर बुधवार देर शाम एचआरटीसी बस व एक कार में आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे के उपरांत सडक़ के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सडक़ सुरक्षा फोर्स की टीम ने जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर की कार नंगल से श्रीआनंदपुर साहिब, जबकि एचआरटीसी की बस चंडीगढ़ से ऊना की ओर जा रही थी कि एक अन्य बस को ओवर टेक करते कार सीधे एचआरटीसी से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार तीन-चार बार घूमने के उपरांत फिर से वापस नंगल की ओर घूम गई। एचआरटीसी के चालक राजेश व परिचालक रमन ने कहा कि कि कार की रफ्तार तेज थी और एक बस को ओवरटेक करते कार का चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस से आ टकराया। उन्होंने कहा कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित थे, जबकि कार चालक के सिर में चोट लगी है। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714