IPL 2026 : पंजाब की लगातार छठी हार, आरसीबी ने सबसे पहले कटाया प्लेऑफ का टिकट

वेंकटेश अय्यर (नाबाद 73) और विराट कोहली (58) के शानदार अर्धशतकों तथा पर्पल कैप लीडर भुवनेश्वर कुमार (38 रन पर दो विकेट) तथा रसिख सलाम डार (36 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को रविवार को आईपीएल मुकाबले में 23 रन से हराकर शान के साथ प्लेऑफ में जगह बना ली। आरसीबी ने चार विकेट पर 222 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद पंजाब की चुनौती को आठ विकेट पर 199 रन पर थाम लिया। आरसीबी इस जीत के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गयी है। आरसीबी की 13 मैचों में यह नौंवीं जीत है और उसने टॉप दो टीमों में अपना स्थान लगभग सुनिश्चित कर लिया है। पंजाब लगातार छठी हार के बाद 13 मैचों में 13 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है। उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा और अन्य मैचों से अनुकूल परिणाम की उम्मीद करनी होगी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को भुवनेश्वर ने पॉवरप्ले में अपने पहले दो ओवरों में दोनों ओपनरों प्रियांश आर्य (0) और प्रभसिमरन सिंह (2) को आउट कर ऐसा झटका दिया जिससे वे अंत तक उबर नहीं सके। रही सही कसर रसिख सलाम डार ने कप्तान श्रेयस अय्यर (1) को आउट कर पूरी कर दी। प्लेऑफ में तीन विकेट गंवाने के बाद पंजाब की टीम आखिर तक संघर्ष करती रह गयी। कूपर कॉनली ने 37, सूर्यांश शेडगे ने 35, मार्कस स्टॉयनिस ने 37 और शशांक सिंह ने 56 रन बनाये लेकिन यह काफी नहीं था।
पिछले साल के दो फ़ाइनलिस्ट का आमना-सामना था और एकबार फिर से आरसीबी की टीम ने जीत हासिल की। पहले विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर की बेहतरीन पारियों ने उन्हें एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। उसके बाद भुवी, हेजलवुड और रसिख की गेंदबाज़ी ने शुरुआत में ही पंजाब को बैकफ़ुट पर धकेला दिया और वापसी करने का कोई मौक़ा नहीं दिया। आईपीएल में एक और दिन जब पंजाब के बॉलर्स ने 200 रन दिए। जैकब बेथेल एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए, लेकिन देवदत्त पडिक्कल के अटैकिंग 45 रन ने बैटिंग पावरप्ले के बाद आरसीबी को आगे कर दिया। इससे कोहली को खेलने का मौका मिला और इस अनुभवी खिलाड़ी ने अपनी 67वीं आईपीएल फिफ्टी पूरी की। विराट ने 37 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। रजत पाटीदार की गैरमौजूदगी में, वेंकी अय्यर को चौथे नंबर पर बैटिंग करने का मौका मिला और उन्होंने निराश नहीं किया, 40 बॉल पर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 73 रन बनाए। टिम डेविड के अटैकिंग कैमियो ने पक्का किया कि आरसीबी 220 के पार जाए, जिससे यह गेम अच्छी तरह से सेट हो गया। डेविड ने 12 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाए। देवदत्त पड़िक्कल ने 45 और टिम डेविड ने 28 रन का योगदान दिया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714