गुरदासपुर की SDM गिरफ्तार, 1.63 करोड़ के गबन पर पुलिस ने हिरासत में ली अधिकारी

पंजाब के गुरदासपुर में तैनात पीसीएस अधिकारी और एसडीम अनुप्रीत कौर रंधावा को तरनतारन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने सुबह करीब सात बजे गुरदासपुर स्थित उनकी सरकारी रिहायश पर पहुंचकर कार्रवाई की। बताया जा रहा है, कि यह गिरफ्तारी करीब 1.63 करोड़ रुपए के कथित गबन मामले में की गई है। सूत्रों के मुताबिक मामला राजस्थान-जम्मू कश्मीर हाईवे परियोजना के लिए हुए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा हुआ है। आरोप है, कि मुआवजा प्रक्रिया के दौरान वित्तीय अनियमितताएं सामने आई थीं। उस समय अनुप्रीत कौर रंधावा तरनतारन के पट्टी क्षेत्र में तैनात थीं। मामले के सामने आने के बाद उन्हें निलंबित भी किया गया था और लंबे समय तक फील्ड पोस्टिंग से दूर रखा गया। करीब आठ साल पुराने इस मामले में जांच लगातार चल रही थी। हाल ही में उन्हें गुरदासपुर में एसडीम के तौर पर नियुक्त किया गया था।
इसके साथ ही उनके पास नगर कौंसिल का अतिरिक्त प्रभार भी था। अनुप्रीत कौर रंधावा पहले भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। उन्होंने अपने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। उस मामले में उनके पति की गिरफ्तारी भी हुई थी। फिलहाल तरनतारन पुलिस ने गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम अनुप्रीत कौर रंधावा को आगे की पूछताछ के लिए गुरदासपुर से तरनतारन ले जा सकती है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714