आर्थिक

Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में लांच, जानें कीमत

नई दिल्ली। Itel ने भारत में अपना नया फीचर फोन Muzik 450L लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन की कीमत 1,659 रुपए रखी है। यह फोन खासतौर पर तेज आवाज वाले स्पीकर, बड़ी बैटरी और आसान फीचर्स के साथ आता है। Itel Muzik 450L की कीमत 1,659 रुपए है। फोन के साथ प्रोटेक्टिव बैक कवर भी मिलता है। इसे ब्लू, ग्रीन और ब्लैक रंगों में खरीदा जा सकता है। कंपनी मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट होने पर एक साल का काउंटर रिप्लेसमेंट भी दे रही है।

फोन में मिलेंगे ये फीचर्स

Itel Muzik 450L में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। फोन में F20 2-इन-1 हाई-आउटपुट स्पीकर है, जिससे म्यूजिक, FM रेडियो और कॉल के दौरान तेज आवाज मिलती है। फोन में King Talker वॉयस असिस्टेंट, ब्लूटूथ और आइकन सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें वायरलेस FM रेडियो मिलता है, जिसे बिना वायर्ड हेडसेट के सुना जा सकता है। यूजर्स FM रेडियो की रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं। इस फीचर फोन में VGA रियर कैमरा, बिल्ट-इन टॉर्च और अलग वाइब्रेशन मोटर दी गई है। फोन में ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर भी मिलता है। इसमें 1,000 से ज्यादा कॉन्टैक्ट्स सेव किए जा सकते हैं। फोन में एक खास शॉर्टकट भी दिया गया है। ‘0’ बटन को दबाकर रखने पर मौजूदा समय की जानकारी मिलती है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
2,500mAh की बैटरी

Itel Muzik 450L में 2,500mAh की बैटरी दी गई है। इसे USB Type-C पोर्ट से चार्ज किया जा सकता है। फोन की मोटाई 13.4mm है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button