आर्थिक

Kia India ने पेश किया Syros का नया मॉडल, जानें कीमत

नई दिल्ली। किआ इंडिया ने अपनी साइरोस कार का नया मॉडल MY26 पेश किया जिसकी शुरुआती कीमत 8,39,900 रुपए होगी। कंपनी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ग्राहकों की बदलती जरूरतों और सुझावों को ध्यान में रखते हुए नए एचटीई, एचटीई(ओ), एचटीके(ओ) और एचटीएक्स(ओ) ट्रिम्स के साथ मॉडल लाइनअप का विस्तार किया गया है। इसमें पहले से ज्यादा ऑटोमैटिक विकल्प दिए गए हैं, जिनमें नए डीजल ऑटोमैटिक ट्रिम्स भी शामिल हैं। पूरे मॉडल रेंज में बेहतर फीचर, और स्पोर्टी तथा मजबूत फ्रंट-रियर डिजाइन के कारण यह अब पहले से भी ज्यादा आकर्षक एसयूवी लगती है।

किआ इंडिया के बिक्री एवं विपणन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सूद ने कहा, “ग्राहकों के सुझावों ने साइरोस मॉडल ईयर (एमवाई) 2026 को और बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इसमें डिजाइन को और आकर्षक बनाया गया है, ट्रिम और फीचर्स को बेहतर तरीके से व्यवस्थित किया गया है। साथ ही, ट्रिम्स और पावरट्रेन में ज्यादा विकल्प भी उपलब्ध कराये गये हैं।”

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

साइरोस में 76.2 सेमी ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले पैनल – कनेक्टेड कार नेविगेशन कॉकपिट, डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, स्ट्रीमलाइन डोर हैंडल, फ्रंट और रियर वेंटिलेटेड सीटें, 60 बनाम 40 स्प्लिट के साथ दूसरी पंक्ति की सीट रिक्लाइन और स्लाइड, 20 मजबूत हाई-स्टैंडर्ड सेफ्टी पैकेज और फाइव-स्टार बीएनसीएपी रेटिंग मिलते हैं। इसके साथ ही 80 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स, ओटीए अपडेट और किआ कनेक्ट डायग्नोस्टिक्स भी ग्राहकों को मिलेंगे।

साइरोस एमवाई26 अब बॉडी-कलर्ड एरो इंसर्ट्स और एलईडी फॉग लैंप्स के साथ ग्लॉसी ब्लैक स्किड प्लेट्स वाले बिल्कुल नये स्पोर्टी और मजबूत फ्रंट बम्पर के साथ उतारा गया है। रियर डिजाइन को एलईडी हाई माउंटेड स्टॉप लैंप और बॉडी-कलर्ड एरो इंसर्ट्स वाले बिल्कुल नये बम्पर के साथ बेहतर बनाया गया है। साइड की बनावट को मजबूत करने के लिए साइरोस अब बॉडी कलर्ड साइड गार्निश के साथ ग्लॉसी ब्लैक रूफ रेल्स और ओआरवीएम्स के साथ आता है। ये सभी बदलाव किआ साइरोस के बाहरी आकर्षण को बढ़ाते हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button