आज की ख़बरहरियाणा

जकार्ता में चमका कुवि का सितारा, गंगा ने जीता एशियन यू-23 स्वर्ण, भारतीय टीम ने छह पदकों से बढ़ाया देश का मान, कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई

कुरुक्षेत्र, 17 जुलाई। एशियन यू-23 पुरुष एवं महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में भारतीय मुक्केबाज़ों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया। जकार्ता (इंडोनेशिया) में 5 से 17 जुलाई तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारतीय यू-23 पुरुष बॉक्सिंग टीम ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक जीतकर एशिया में अपनी मजबूत दावेदारी साबित की।
इस शानदार अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धियों में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के होनहार मुक्केबाज़ गंगा का नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आया। गंगा ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और पूरे देश के साथ-साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा तथा कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने स्वर्ण पदक विजेता गंगा व उनके कोच राजेश कुमार राजौंद को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल निदेशक प्रो. दिनेश राणा ने बताया कि भारतीय पुरुष टीम ने अर्जुन अवार्डी एवं ओलंपियन बॉक्सर मनोज कुमार के कुशल नेतृत्व और रणनीतिक मार्गदर्शन में यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट तकनीक का परिचय देते हुए भारत को गौरवान्वित किया।
प्रो. राणा ने बताया कि गंगा का यह स्वर्ण पदक कोई संयोग नहीं, बल्कि उनकी निरंतर मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। इससे पहले भी उन्होंने 2 से 8 मार्च 2026 तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि गंगा इसी समर्पण, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ते रहे तो वे आने वाले वर्षों में ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के लिए पदक जीतने वाले प्रमुख दावेदारों में शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद केे नेतृत्व, समर्पण और अथक परिश्रम के कारण पिछले 12 वर्षों में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने बॉक्सिंग के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button