आज की ख़बरहरियाणा

टैलेंट हंट प्रतियोगिताएं बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती हैंः पूजा शर्मा

कुरुक्षेत्र, 17 जुलाई।। श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र में कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चित्रकला, गायन और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है और विद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और निखारने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराया जाए।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करती हैं। कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button