यूथ लाइफ

CBSE में अब पुनर्मूल्यांकन सस्ता, बोर्ड ने 12वीं की आंसरशीट देखने की फीस में भी की कटौती

नई दिल्ली

ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर चल रही बहस के बीच सीबीएसई ने पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका सत्यापन की फीस में भारी कटौती कर दी है। बोर्ड का कहना है कि अब यह प्रक्रिया पहले से ज्यादा पारदर्शी, आसान और छात्रों के लिए किफायती होगी। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार ने बताया कि अब छात्र सिर्फ 100 रुपए देकर अपनी उत्तर पुस्तिका देख सकेंगे। वहीं उत्तर पुस्तिका वेरिफिकेशन के लिए भी 100 रुपए ही देने होंगे। अगर किसी छात्र को किसी खास सवाल के अंक पर शक है और वह उसकी दोबारा जांच करवाना चाहता है, तो उसके लिए केवल 25 रुपए फीस तय की गई है। पहले की तुलना में यह रकम काफी कम मानी जा रही है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

सीबीएसई के इस फैसले की सबसे खास बात यह है कि अगर जांच के दौरान किसी छात्र के अंक बढ़ते हैं या उनमें संशोधन होता है, तो छात्र से ली गई पूरी फीस वापस कर दी जाएगी। यानी अगर किसी छात्र को लगता है कि उसकी कॉपी में गलती हुई है और जांच के बाद यह बात सही निकलती है, तो उसे आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। इससे छात्रों का भरोसा बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। विशेषज्ञ मानते हैं कि फीस कम होने से अब ज्यादा छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले कई परिवार सिर्फ ज्यादा खर्च की वजह से इस प्रक्रिया से बचते थे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button