कैथल में बिजली बोर्ड ऑफिस का घेराव, बिजली कटों से भडक़े खुराना के ग्रामीण, कंट्रोल रूम पर जड़ा ताला

गांव खुराना में लंबे बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बिजली आपूर्ति में लगातार कटौती और भीषण गर्मी के बीच पर्याप्त बिजली न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड कार्यालय का घेराव कर दिया। भारतीय किसान यूनियन के साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, किसान और ग्रामीण सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम पर ताला भी जड़ दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही करीब 11 बजे एसडीएम संजय कुमार, डीएसपी बीरभान, सदर थाना एसएचओ, एक्सईएन, एसडीओ सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। सेंटर से बाहर पुलिस कर्मचारियों को ग्रामीणों ने निकाल दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने मौके पर पहुंचे ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान माता गेट, सीवन गेट और खुराना क्षेत्र की बिजली सेवाएं प्रभावित रही।
बिजली कार्यालय के बाहर भारी भीड़ जुटने से हालात तनावपूर्ण बने रहे। वहीं, धरने में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। महिलाओं ने सरकार और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि गांव में जरूरत के अनुसार बिजली नहीं दी जा रही। किसान नेता सुरेश कौथ, लक्ष्मी, संतोष, रीना, सुमन और सोनिया समेत कई महिलाओं ने कहा कि बार-बार अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकाला गया। पहले गांव में करीब 16 घंटे बिजली मिलती थी, घटाकर 12 घंटे कर दिया। अब उससे भी घटाकर लगभग 10 घंटे कर दिया है। ऊपर से बीच-बीच में बिजली कट लगा दिए जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि गर्मी के मौसम में इतनी कम बिजली से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली संकट का असर पानी की आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। वहीं, बिजली निगम के एसई सोमबीर ने कहा कि ग्रामीणों से अपील है कि जगमग योजना को अपनाएं। जगमग योजना अच्छी योजना है। जिले के सभी गांव के ग्रामीण बिजली चोरी से बचें। इससे ईमानदार उपभोक्ता पर दुष्प्रभाव पड़ता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714