पंजाबमनोरंजन

राघव चड्ढा के साथ आशीर्वाद लेने श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं। जब से सांसद राघव चड्ढा संग परिणीति का नाम जुड़ा है। एक्ट्रेस परिणीति आए दिन राघव चड्ढा के साथ स्पॉट होती हैं। हाल ही में दोनों एक बार फिर श्री हरिमंदिर साहिब में देखे गए। दोनों मत्था टेकने श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे थे। इस दौरान की कई तस्वीरें सामने आई हैं. राघव और परिणीति की जो तस्वीरें श्री हरिमंदिर साहिब से सामने आई हैं, उस पर फैन्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं। दोनों को दर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

 

बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आप के युवा नेता राघव चड्ढा संग सगाई की है। दोनों की सगाई की ढेरों तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। अपनी बहन की सगाई को अटेंड करने बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अमेरिका से भारत आई थीं।

यह भी पढ़ें ...  किम कार्दशियन प्लास्टिक सर्जरी की अफवाह : फैंस बोले - काइली जेनर की तरह दिखती हैं
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button