आर्थिक

यात्री वाहनों की बिक्री जून में 24% बढ़ी

नई दिल्ली। यात्री वाहनों की घरेलू थोक बिक्री जून में 24.1 प्रतिशत बढ़कर 3,88,144 इकाई दर्ज की गई। वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट में यह आंकड़ा दिया गया है। इसमें बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज, जेएलआर और वॉल्वो ऑटो के आंकड़े शामिल नहीं हैं। दुपहिया की बिक्री 18.6 फीसदी बढ़कर 18,51,400 इकाई पर पहुंच गई। इसमें स्कूटर मोटरसाइकिल और मोपेड शामिल हैं। स्कूटरों की बिक्री 7,44,823 इकाई और मोटरसाइकिल की 10,56,422 इकाई रही। यह पिछले साल जून की तुलना में क्रमशः 39.1 प्रतिशत और 6.4 प्रतिशत अधिक है। मोपेड की बिक्री 50.4 प्रतिशत बढ़कर 50,155 इकाई पर रही।

तिपहिया की बिक्री जून में 26.1 प्रतिशत बढ़ी और 77,951 पर पहुंच गयी। इसमें यात्रियों के परिवहन में इस्तेमाल होने वाले तिपहिया की बिक्री 25 प्रतिशत बढ़कर 64,181 इकाई और माल ढुलाई के काम आने वाली तिपहिया की 29.4 प्रतिशत बढ़कर 11,828 इकाई पर पहुंच गई। जून में 1,590 ई-रिक्शा और 352 ई-कार्ट बिके। इनमें क्रमशः 52.4 प्रतिशत और 19.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button