चंडीगढ़

कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल के दौरान हुए कारनामों को लेकर जनता के बीच जाएगी सरकार – मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 28 अगस्त- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा है कि सरकार कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल के दौरान महिलाओं व अनुसूचित जाति के लोगों पर हुए अत्याचारों व अन्य कारनामों को लेकर जनता के बीच जाएगी और जनता ही फैसला करेगी कि क्या सही है और क्या गलत?

 

 

मुख्यमंत्री आज विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के दूसरे दिन शून्यकाल के दौरान विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा उठाये गए एक मुद्दे पर सदन में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता ही देखती है कि उसे क्या करना है और क्या नहीं। श्री मनोहर लाल ने कहा है कि जनता के प्रति जवाबदेही और जिम्मेवारी हमारी है।

 

यह भी पढ़ें ...  चंडीगढ़ पुलिस लाइन में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button