डेराबस्सी की हवा में जहर, हर घर में कैंसर का मरीज, बारिश की आड़ में उद्योग नाले में छोड़ रहे दूषित पानी

गुलाबगढ़ से बेहड़ा गांव को जाने वाली सडक़ के किनारे बने बरसाती नाले में एक फैक्ट्री द्वारा कथित रूप से दूषित पानी छोड़े जाने का मामला सामने आया है। नाले में बह रहा काले रंग का पानी और उससे उठ रही दुर्गंध को लेकर क्षेत्रवासियों ने चिंता जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसाती नाले में औद्योगिक अपशिष्ट छोड़े जाने से प्रदूषण बढ़ रहा है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो बरसात के दौरान यह दूषित पानी आसपास के क्षेत्रों और खेतों तक पहुंच सकता हैए जिससे पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले इस जगह पर कॉजवे वाली पुलिया बनाई गई थीए जिससे पानी के लिए बड़े.बड़े पाइप बिछाए गए हैं। पहले पानी सडक़ पर ही बहता था और पानी साफ था। लेकिन हाल ही में हुई बारिश में यहां बह रहे पानी का रंग काला हो गया और तेज बदबू भी आने लगी।
जबकि बारिश के दिनों में पानी साफ होना चाहिए था। लोगों ने कहा कि कुछ फैक्ट्रियां बारिश के पानी की आड़ में गंदा पानी छोड़ती हैं और यह पानी दूर.दूर तक फैलकर वातावरण को गंदा कर रहा है। डेराबस्सी जिला पहले से ही प्रदूषण से जूझ रहा हैए हर घर में कैंसर के मरीज जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके बावजूद प्रदूषण विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। गांव ईस्सापुर के पास बहने वाले नाले की हालत यहां से भी बदतर हो गई है। फैक्ट्रियों की वजह से यहां का पानी भी काला हो गया है। इस गंदे पानी की वजह से ट्यूबवेल के बोर भी कई साल पहले फेल हो चुके हैं। लोगों ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि बिना ट्रीट किया हुआ केमिकल वाला गंदा पानी जमीन में छोड़ा जा रहा हैए इसके लिए केमिकल फैक्ट्रियां जिम्मेदार हैं और संबंधित विभाग खामोश है। लोगों ने इलाके के लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, गुलाबगढ़ से बेहड़ा गांव को जाने वाली सडक़ के किनारे बने बरसाती नाले में एक फैक्ट्री द्वारा कथित रूप से दूषित पानी छोड़े जाने का मामला सामने आया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714