पंजाब
श्रीआनंदपुर साहिब में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, ड्रग तस्कर की संपत्ति पर चला बुलडोजर

श्रीआनंदपुर साहिब
पंजाब के मुख्यमंत्री एस भगवंत सिंह मान और पुलिस महानिदेशक श्री गौरव यादव के निर्देशों पर रूपनगर जि़ला पुलिस ने ’ड्रग्स के खिलाफ जंग अभियान के दौरान श्रीआनंदपुर साहिब नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को अवैध रूप से बनी संपत्ति को गिराने में पूरा सहयोग दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी श्री अरविंद मीना ने बताया, कि ड्रग तस्कर अजमेर सिंह सोनी का श्रीआनंदपुर साहिब इलाके में ड्रग तस्करी से जुड़ी अवैध गतिविधियों का लंबा रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत करीब दस मामले दर्ज हैं। कुल मिलाकर अजमेर सिंह के खिलाफ 12 मामले दर्ज हैं।
उन्होंने कहा, कि संबंधित नागरिक अधिकारियों द्वारा सभी ज़रूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद कानून के अनुसार उसके घर को गिराया गया। रूपनगर जि़ला पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लोगों की सुरक्षा करने और ऑपरेशन को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए सुरक्षा के पूरे इंतज़ाम किए थे। यह ऑपरेशन रोपड़ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक और रूपनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनिंदर सिंह की देखरेख में बिना किसी अप्रिय घटना के आसानी से पूरा हो गया। श्री मीना ने कहा कि यह ऑपरेशन पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा ड्रग तस्करी और संगठित अपराध को बढ़ावा देने वाले अवैध ढांचों और वित्तीय तंत्र के खिलाफ की गई एक कड़ी कार्रवाई है। ऐसे संयुक्त ऑपरेशन राज्य सरकार द्वारा ड्रग्स को खत्म करने और कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए की जा रही लगातार कोशिशों का एक अहम हिस्सा हैं। उन्होंने यह भी कहा, कि रूपनगर जि़ला पुलिस भविष्य में भी ऐसे ऑपरेशन में नागरिक प्रशासन को पूरा कानूनी सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है ड्रग्स के खिलाफ़ जंग अभियान को और तेज किया जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें