51 बहादुर जवानों को वीरता पुरस्कार, राष्ट्रपति ने सात कीर्ति, 15 वीर और 29 शौर्य चक्र से नवाजे

नई दिल्ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह 2026 (फेज-1) के दौरान सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के कुल 51 कर्मियों को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया। इन पुरस्कारों में सात कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र और 29 शौर्य चक्र शामिल हैं। सम्मानित किए गए जवानों और अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान असाधारण साहस, अदम्य वीरता और अपनी जान की परवाह किए बिना राष्ट्र सेवा के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। कीर्ति चक्र पाने वालों में भारतीय वायुसेना के अधिकारी और गगनयान मिशन के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन (अब एयर कमोडोर) प्रशांत बालकृष्णन नायर भी शामिल रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्हें पापा कॉल साइन से भी जाना जाता है। भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ के लिए चयनित चार अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल प्रशांत नायर को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में साहस, कत्र्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया। सम्मान पाने वालों में ऑपरेशन सिंदूर में शामिल भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन मनीष अरोड़ा भी रहे, जिन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया।
कई पुरस्कार मरणोपरांत
समारोह में शहीद जवानों के सर्वोच्च बलिदान को भी याद किया गया। राष्ट्रपति ने दो कीर्ति चक्र, तीन वीर चक्र और एक शौर्य चक्र मरणोपरांत प्रदान किए। शहीदों के परिजनों ने राष्ट्रपति से ये सम्मान प्राप्त किए।