महिंद्रा की गाडिय़ों पर बढ़ा जनता का भरोसा, SUV बनी पहली पसंद

महिंद्रा की गाडिय़ों पर देश की जनता का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। कामर्शियल वाहनों से लेकर पर्सनल गाडिय़ां लोगों को खूब भा रही हैं। एसयूवी में तो महिंद्रा का कोई तोड़ नहीं है। यही वजह है कि कंपनी का मुनाफा भी लगातार बढ़ रहा है। वाहन निर्माण समेत विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 4,668 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ है जो सालाना आधार पर 42 फीसदी अधिक है। कंपनी के निदेशकमंडल ने प्रति इक्विटी शेयर 33 रुपये के लाभांश की घोषणा की है।
निदेशक मंडल द्वारा मंजूर वित्तीय परिणामों में बताया गया है कि तिमाही के दौरान कंपनी का कुल राजस्व 29 प्रतिशत बढक़र 54,982 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी ने 1,98,639 करोड़ रुपए का राजस्व और 17,099 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया है, जो क्रमश: 25 प्रतिशत और 32 प्रतिशत की वृद्धि दिखाते हैं। कंपनी ने गत 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में 3.07 लाख वाहन बेचे। यह पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 21 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान, एसयूवी राजस्व हिस्सेदारी में कंपनी की हिस्सेदारी बढक़र 24.5 प्रतिशत पर पहुंच गई। कृषि उपकरणों (ट्रैक्टरों) में कंपनी की हिस्सेदारी 42.1 प्रतिशत हो गई। कपनी ने इस दौरान 1.20 लाख ट्रैक्टर बेचे सेवा कारोबार से प्राप्त राजस्व चौथी तिमाही में 23 प्रतिशत बढक़र 12,147 करोड़ रुपए और शुद्ध लाभ 64 फीसदी की वृद्धि के साथ 1,348 करोड़ रुपए रहा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714