पंजाब

Punjab: 10,000 रुपए रिश्वत मांगने वाला पटवारी का सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार

चंडीगढ़I पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के अंतर्गत शुक्रवार को राजस्व हलका जोधपुर पाखर, ज़िला बठिंडा में तैनात एक राजस्व पटवारी के सहायक-कम ड्राइवर सुखविन्दर सिंह को 10,000 रुपए रिश्वत मांगने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम के विरुद्ध यह मुकदमा बठिंडा ज़िले के गाँव मानसा कलां के निवासी केवल सिंह की तरफ से मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस सम्बन्धी विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दोष लगाया है कि उसने हलका पटवारी गुरचरन सिंह के पास पहुँच की थी जहाँ उसके ड्राइवर ने शिकायतकर्ता की ज़मीन के कब्ज़ा वारंट की रिपोर्ट जारी करने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत की माँग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की माँग कर रहे मुलजिम की सारी बातचीत रिकार्ड कर ली थी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की पड़ताल के दौरान शिकायतकर्ता की तरफ से लगाए गए दोष सही पाये गए कि उक्त मुलजिम ने शिकायतकर्ता से उक्त उद्देश्य के लिए 10,000 रुपए की माँग की थी। इस सम्बन्धी उक्त मुलजिम के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो के थाना बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button