पंजाब

Punjab: पटियाला जेल का सहायक सुपरिंटेंडेंट सस्पेंड, जेल के कैदी ने पैसे मांगने के लगाए थे आरोप

सुपरिंटेंडेंट सस्पेंड: अतिरिक्त सुपरिंटेंडेंट गिल ने कहा कि सीनियर अधिकारियों ने जांच के बाद सस्पेंशन की है। बाकी जानकारी नहीं है। जेल प्रशासन को आदेश मिलते ही तुरंत इन्हें अमल में ला दिया गया है।

कैदी ने लगाया आरोप

पंजाब जेल विभाग ने पटियाला की सेंट्रल जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट कमलजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। जेल के ही एक कैदी ने आरोप लगाया था कि सहायक सुपरिंटेंडेंट ने उससे पैसों की मांग की थी। पैसे न देने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। इन आरोपों की जेल विभाग के सीनियर अधिकारियों की ओर से जांच की गई, जिसमें आरोप सही साबित होने पर सहायक सुपरिंटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया गया है।

सस्पेंड सुपरिंटेंडेंट कमलजीत सिंह

पटियाला जेल के अतिरिक्त सुपरिंटेंडेंट हरचरन सिंह गिल ने जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट कमलजीत सिंह को सस्पेंड किए जाने की पुष्टि करते बताया कि इस संबंधी जेल प्रशासन को आदेश मिलते ही तुरंत इन्हें अमल में ला दिया गया है। इस पूरे मामले की जांच विभाग के आला अफसरों की ओर से की गई है, इसलिए वह ज्यादा नहीं बता सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक पटियाला जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ नशे की तस्करी में 10 साल कैद की सजा काट रहे हरियाणा के जाखल निवासी एक कैदी ने शिकायत की थी। इस कैदी के खिलाफ पंजाब व हरियाणा के थानों में नशे की तस्करी के केस दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें ...  मोहाली में स्थित 6 ग्रुप हाउसिंग साईटों सहित 77 जायदादों की होगी ई-नीलामी : अमन अरोड़ा

इस कैदी ने आरोप लगाया था कि जेल में उससे सहायक सुपरिंटेंडेंट कमलजीत सिंह की ओर से पैसों की मांग की जा रही है। पैसे न देने पर उसे हर तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। अब इस स्थिति को वह और सहन नहीं कर पा रहा है।

यहां गौरतलब है कि इससे पहले पटियाला जिले की नाभा जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट प्रभजोत सिंह के खिलाफ भी जेल में कैदियों से जबरन वसूली के आरोप लगे थे। बाद में उसके खिलाफ पटियाला पुलिस ने केस भी दर्ज किया था।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button