अपराधचंडीगढ़

मैट्रिमोनियल एप के जरिये नाइजीरियन गैंग ने चंडीगढ़ की महिला डॉक्टर से ठगे 47 लाख, छह गिरफ्तार

चंडीगढ़ पुलिस ने 5 नाइजीरिया के नागरिकों समेत एक भारतीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मैट्रिमोनियल ऐप के जरिये लोगों के साथ ठगी करते थे। पुलिस ने इनके पास से 25 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप 3 मॉडम और एक लेडलाइन फोन बरामद किया है। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी है।

 

यह भी पढ़ें : MP News: पन्ना में प्रतिष्ठित व्यापारी ने बीवी के बाद खुद को मारी गोली

 

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने अपनी फर्जी प्रोफाइल मैट्रिमोनियल साइट्स पर डाली हुई थी। यह खुद को डॉक्टर आदि बताते थे। पुलिस ने कहा कि गैंग मैट्रिमोनियल साइट पर आने वाले मासूम लोगों को फंसा लेते थे। यह लोगों को अपने इमोशंस में फंसा कर उनके साथ धोखाधड़ी करते थे। आरोपी कहते थे कि वह विदेश से आ रहे हैं और महंगे गिफ्ट उनके लिए लाए हैं। इसके बाद कस्टम द्वारा एयरपोर्ट पर गिफ्ट आदि पास करवाने के नाम पर भारतीय करेंसी देने की मांग कर धोखाधड़ी करते थे। पुलिस ने इन आरोपियों की गिरफ्तारी से 25 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 3 मोडम और 1 लैंडलाइन फोन बरामद किया है। मामले की जानकारी MHA से भी शेयर की गई है ताकि इन अपराधियों से जुड़े अन्य केसों की जानकारी मिल सके।

यह भी पढ़ें : पटियाला जेल का सहायक सुपरिंटेंडेंट सस्पेंड, जेल के कैदी ने पैसे मांगने के लगाए थे आरोप

यह भी पढ़ें ...  विश्व धरोहर एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा प्रसिद्ध ऐतिहासिक शहर अग्रोहा
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button