चंडीगढ़पंजाब

पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला : महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल,जानें कितने बढ़ें दाम

पंजाब कैबिनेट बैठक में आम आदमी पार्टी की सरकार ने राज्य पर पहला टैक्स लगा दिया है। यह टैक्स पेट्रोल-डीजल पर लगाया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 90 पैसे का सैस लगाया है। सत्ता में आने के बाद से आप सरकार द्वारा जनता पर लगाया गया यह पहला टैक्स है।

 

पंजाब सरकार ने शुक्रवार को रेत की दरों में कमी का एलान किया। वहीं, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सेस लगाने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में कैबिनेट की बैठक में ये फैसला किया गया। अब पंजाब में पहले रेत की साइट पर जो रेट 9.50 प्रति क्यूबिक फुट निर्धारित किए गए थे, उन्हें अब 5.50 प्रति क्यूबिक फुट किया गया है। कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा और मंत्री अमन अरोड़ा ने कैबिनेट की मीटिंग के बाद यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें ...  मेजर जनरल मोखा एडीजी एनसीसी निदेशालय द्वाराअमृतसर में एनसीसी इकाइयों का दौरा

पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला

वहीं पंजाब में पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने जा रही है। मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि अब पेट्रोल डीजल पर 90 पैसे प्रति लीटर सेस लगा दिया गया है। इसके अलावा कैबिनेट में नई औद्योगिक और व्यापार विकास नीति को मंजूरी दे दी गई है। यह नीति कारोबारियों के साथ विचार-विमर्श करके बनाई गई है और उनके सुझावों को भी इसमें शामिल किया गया है। कैबिनेट ने अन्य फैसलों के अलावा पंजाब इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को भी मंजूरी दी।

 

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button