दिल्ली पहुंचा पंजाब कांग्रेस विवाद, अंदरूनी कलह सुलझाने के लिए हाईकमान सक्रिय

पंजाब कांग्रेस में बढ़ती गुटबाजी ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं अब कयास लगने लगे हैं कि पंजाब में जल्द ही कांग्रेस में जारी आंतरिक कलह पर विराम लग सकता है। खबर है कि पार्टी आलाकमान ने पंजाब के कई वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली तलब किया है। संभावाएं जताई जा रही हैं कि पार्टी अमरिंदर राजा वडिंग से प्रदेश इकाई की कमान वापस ले सकती है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुट को भी झटका लगने के आसार हैं। प्रदेश में नेतृत्व को लेकर बढ़ते विवाद और नेताओं के बीच बढ़ी नाराजगी को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने मामले को अपने स्तर पर सुलझाने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
इससे पहले बुधवार को हाईकमान ने अचानक विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा को दिल्ली बुलाया। जहां संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से उनकी मीटिंग हुई। तब ये भी चर्चा रही कि अमरिंदर राजा वडिंग से इस्तीफा लेकर बाजवा को प्रधान बना सकते हैं, लेकिन बाजवा इसके बाद पंजाब लौट आए। पंजाब आकर उन्होंने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान को लेकर हाईकमान में भी मतभेद हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में राहुल गांधी की टीम और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की अलग-अलग राय है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल व पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल नहीं चाहते थे कि राजा वडिंग को प्रधान की कुर्सी से हटाया जाए। वहीं खडग़े बदलाव को लेकर चर्चा करने के पक्ष में हैं। यही वजह है कि केसी वेणुगोपाल से एक घंटे मीटिंग के बाद खडग़े ने भी बघेल को तलब कर पंजाब की स्थिति पर सवाल-जवाब किए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714