आज की ख़बरखेल

सात मई को धर्मशाला पहुंचेंगे पंजाब किंग्स, नौ को दिल्ली, 11 को मुंबई और 14 को आएगी आरसीबी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों के लिए मेजबान पंजाब किंग्स सात मई को धर्मशाला पहुंच जाएगी। पंजाब किंग्स धर्मशाला में 11 दिनों तक ठहरेगी। इसके साथ ही दिल्ली की टीम नौ मई, मुंबई 11 और आरसीबी की टीम 14 मई को धर्मशाला में पहुंच सकती है। धर्मशाला में होने वाले तीनों मैचों के लिए टीमों के पहुंचने का टेंटिव शेड्यूल एचपीसीए प्रबंधन के पास पहुंच चुका है। हालांकि इसे ही कंफर्म मानकर तैयारियां की जा रही है, बावजूद इसके अभी फाइनल शेड्यूल जल्द ही जारी होगा। दिल्ली कैपिटल्स के साथ होने वाले मैच से पहले टीम तीन दिन धर्मशाला में अभ्यास करेगी, जबकि दिल्ली की टीम मैच से दो दिन पूर्व नौ मई को धर्मशाला आएगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इसके अलावा मुंबई की टीम 11 या 12 मई को धर्मशाला पहुंचेगी, जबकि आरसीबी 14-15 मई को धर्मशाला में पहुंच जाएगी। धर्मशाला में होने वाले मुकाबले सभी टीमों के लिए अहम होंगे। उधर, एचपीसीए के महासचिव मनुज शर्मा ने बताया कि पंजाब की टीम सात मई को धर्मशाला पहुंच जाएगी। इसके अलावा दिल्ली की टीम नौ मई, मुंबई की टीम 11 या 12 व आरसीबी 14-15 को धर्मशाला आएगी। उन्होंने बताया कि प्रबंधन को टेंटिव संभावित शेड्यूल मिला है, इसके तहत ही बेहतरीन मेज़बानी के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

दर्शकों को मिलेंगी आईपीएल मैच की ई-टिकट

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में इस बार होने वाले आईपीएल मैचों में भी ई-टिकट की ही व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही इसमें क्यूआर कोड भी होगा, जिससे दर्शक स्टेडियम में टिकट के संबंधित गेट में पहुंचाने में गूगल मैप मदद करेगा। अब तक मैचों की टिकटों को लेकर रेट, ऑनलाइन व ऑफलाइन कांउटर पर बिक्री भी तय नहीं हो पाए हैं। ऐसे में 25 अप्रैल शनिवार को होने वाली अहम बैठक पर ही उक्त विषयों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं, मौजूदा समय में डिस्ट्रिक ऐप में धर्मशाला में होने वाले मैचों की टिकटें कमिंग सून चल रही हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इतना ही नहीं, टिकटों के दामों पर भी अभी तक संशय बना हुआ है। एचपीसीए की ओर से फ्रैंंजाइजी संग मिलकर दाम तय किए जाएंगे। पंजाब किंग्स के होम ग्रांउड धर्मशाला में मेजबान का 11 को दिल्ली कैपिटल्स, 14 को मुंबई इंडियनस व 17 मई को आरसीबी के साथ मुकाबले होने हैं। उधर, एचपीसीए के महासचिव मनुज शर्मा ने बताया कि टिकटों के दामों, ऑनलाइन व ऑफलाइन बिक्री को लेकर 25 अप्रैल शनिवार को फ्रैंजाइजी के साथ बैठक होगी, जिसमें इस संबंध में निर्णय लिए जाएंगे। इस बार भी दर्शकों को ई-टिकटें दी जाएंगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button