नंगल के घरों में घुसा सीवरेज का पानी, बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त, कई सडक़ें धंसी

नंगल में रविवार हुई जोरदार बारिश के उपरांत शहर का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सडक़े तलाब बन गई है। वहीं बीबीएमबी के सरकार कॉलोनियों में सीवरेज गटरों की सफाई न होने से सीवरेज का गंदा और दूषित पानी लोगों के घरों में घुस गया है। कहीं सडक़ जमीन में धस गई है। बीबीएमबी के सरकारी कलौनी डब्बल एफ ब्लाक की यहां बीबीएमबी मैनेजमेंट द्वारा अपने कर्मचारियों को रहने के लिए दिए मकानों में सीवरेज का गंदा पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का मामना करना पड़ा और उन मकानों में रहने वाले लोगों ने कहा, कि सीवरेज के गटरों की सफाई न होने के कारण सीवरेज के गटर ओवरफ्लो हो गए । यह दूषित पानी उनके घरों में घुस गया है। इसके अलावा श्रीआंनदपुर साहिब हाईडल नहर का पुल जो नंगल की अड्डा मार्केट और टाऊनशिप को जोड़ता है, बारिश के उपरांत भारी मात्रा में पानी जमा हो गया, पैदल लोगों ओर दो पहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
और यही हालात थे इस पुल से इङ्क्षदरा नगर को जाने वाली सडक़ के यहां भी भारी मात्रा में पानी जमा होने से सडक़ कम तलाब अधिक नजर आ रही थी नंगल, श्रीआंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग की यहां जवाहर मार्केट के निकट सडक़ पूरी तरह जलमग्न हो गई और सडक़ नहर का रूप धारण कर गई। आम लोगों का मानना था, कि नंगल नगर कौंसिल व बीबीएमबी मैनेजमेंट निकासी नालों की सफाई करवाने में असफल रही, जिसका ख्मयाजा आज शहर वासियों को भुगतना पड़ा। वार्ड नंबर पांच से भाजपा के पार्षद रणजीत सिंह लक्की ने कहा, कि उन्होने एक रजिस्टड लैटर एसडीएम को लिख कर निकासी नालों, सीवरेज गटरों की सफाई करवाने को लिखा था, लेकिन उनके उस महत्वपूर्ण व जरूरी पत्र पर कोई ध्यान नही दिया गया, उन्होंने कहा, कि अगर अब भी पहल के आधार पर निकासी नालों व सीवरेज गटरों की सफाई न करवाई तो वह आई ब्लॉक चौक पर एक दिन की भूख हड़ताल शुरू करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714