कुरुक्षेत्र, 21 अप्रैल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के केयू सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के प्रांगण में रविवार को दोपहर बाद खेले गए केयू गैर-शिक्षक कर्मचारी के 5वें टी-20 प्रतियोगिता के अनौपचारिक लीग मैच में शिव योद्धा ने केयूके वॉरियर्स को 30 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शिव योद्धा की टीम ने 20 ओवर में 173 रन बनाए। ओपनर बल्लेबाज पवन शर्मा ने धुआंधार बैटिंग करते हुए 59 गेंदों में 73 रन बनाए जिसमें उन्होंने 11 चौके व 1 छक्का लगाया। वहीं आदित्य स्वामी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों में 9 चौके लगाकर 40 रन बनाए। रवि चौहान ने 3 चौके व 1 छक्के के साथ 30 रन की अहम पारी खेली। केयू वॉरियर्स की ओर से कप्तान दीपक कुमार ने 3 विकेट झटके।
विपक्षी टीम केयूके वॉरियर्स निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी। मैच में अनिल ग्योंग ने 31 रन बनाए जिसमें 4 चौके व 1 छक्का शामिल रहा। शिव योद्धा की ओर से सूरज जिंदल ने 3, सुमित मैहला ने 2, अरविन्द श्रीवास्तव, गोपाल व आदित्य स्वामी ने 1-1 विकेट लिया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी की बदौलत पवन शर्मा को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। मैच में अम्पायर की भूमिका सागर एवं शिव कुमार ने निभाई।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें