उत्तर प्रदेश

दहेज में क्रेएटा कार पर अड़ा दूल्हा, लड़की वालों ने सिखाया ऐसा सबक- देखें वीडियो

यूपी के बुलंदशहर में एक निकाह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दूल्हा वाले एक साथ परेशान बैठे नजर आ रहे हैं। दूल्हा पक्ष की परेशानी की वजह भी बड़ी दिलचस्प है। खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि दूल्हे ने निकाह से ठीक पहले दहेज में क्रेएटा कार की मांग कर डाली। फिर क्या था गाड़ी न मिलने पर दूल्हे ने निकाह करने से इनकार कर दिया। खूब बवाल कटा,जमकर बहसबाजी भी हुई।

 

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के बागवाला गांव की है।18 दिसंबर को गाजियाबाद के भोजपुर से वहां बारात पहुंची थी। दोपहर तीन बजे निकाह के लिए मौलवी को बुलाया गया। तभी लड़की वालों ने दहेज की लिस्ट पढ़नी शुरू कर दी। उसमें स्विफ्ट गाड़ी भी शामिल थी। आरोप है कि स्विफ्ट गाड़ी का नाम सुनते ही लड़के वालों ने हंगामा कर दिया और क्रेटा गाड़ी की मांग करने लगे। दूल्हे ने कथित तौर पर गाड़ी को लेकर निकाह करने से ही इनकार कर दिया।

 

यह भी पढ़ें ...  पुराने और अनुभवी नेताओं के दम पर लोकसभा चुनाव में उतरेगी भाजपा, यूपी में नहीं हुआ बड़ा बदलाव

 

कार की बात को लेकर घंटों तक दोनों तरफ से खूब बहस हुई। दोनों पक्ष के बुजुर्ग लोगों ने समझौता करने की कोशिश की। तय हुआ कि बड़ी गाड़ी नहीं दी जाएगी और न ही निकाह होगा। लड़की वालों ने मांग की कि निकाह में जितने पैसे खर्च हुए हैं वो लड़के वालों को वापस करने होंगे। सारा खर्च मिलाकर 17 लाख 25 हजार रुपये बना।

बहसबाजी के बाद रात 12 बजे लड़के वालों ने साढ़े 12 लाख रुपये लौटाए। बाकी पैसों के बदले एक कार और कुछ जेवरात गिरवी रखे। तब जाकर दूल्हे पक्ष को वहां से जाने दिया गया। दोनों पक्षों में से किसी ने भी मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

जानकारी मिली कि बारात जाने के बाद दुल्हन पक्ष ने कथित तौर पर पास के गांव से दूसरी बारात बुलाकर बेटी का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ निकाह करा दिया।

 

Disclaimer : उक्त खबर Hindxpress न्यूज को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। Hindxpress न्यूज (www.hindxpress.com) इस खबर की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता। यदि इस खबर से किसी वर्ग को आपत्ति है, तो वह Hindxpress News (Email: hindxpress@gmail.com) से संपर्क कर सकता है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button