पंजाब

डेराबस्सी में तीन मंजिला इमारत गिरी, सरस्वती विहार में पेश आया वाकया, बाल-बाल बचा परिवार

डेराबस्सी

शहर के सरस्वती विहार स्थित गली नंबर-9 में उस समय अफरातफरी मच गई जब निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान मलबा पास की एक रिहायशी इमारत की ओर जा गिरा। गनीमत यह रही कि समय रहते लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माणाधीन भवन का स्ट्रक्चर अचानक कमजोर पडऩे के बाद गिर गया। इससे आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। पास की इमारत में रह रहे सुमित्रा, रोताश पिता रती राम तथा रजिन्दर कुमार बाल-बाल बच गए। घटना के समय सभी लोग घर के अंदर मौजूद थे, लेकिन तेज आवाज सुनकर बाहर निकल आए। कुछ ही क्षण बाद भवन का हिस्सा गिर गया। यदि हादसा कुछ देर पहले या बाद में होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

सूचना मिलने पर डेराबस्सी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित मोर पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से घेर लिया तथा लोगों को मलबे के पास जाने से रोक दिया। साथ ही आसपास के मकानों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया, ताकि किसी अन्य खतरे से बचा जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच होनी चाहिए। वहीं, पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि स्ट्रक्चर गिरने के पीछे निर्माण में लापरवाही, तकनीकी खामी या कोई अन्य कारण जिम्मेदार था। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button