आज की ख़बर

17 जुलाई को PM के चंडीगढ़ दौरे के चलते ट्रैफिक प्लान लागू, दोपहर तीन बजे तक इन मार्गों से बचें…

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के दौरे को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, ताकि लोगों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़-नयागांव बैरियर से लाइट प्वाइंट होते हुए सेक्टर-2/3/10-11 चौक तक ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि वे दोपहर तीन बजे तक इस रूट पर जाने से बचें। किसी भी तरह की असुविधा या जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। सडक़ की ताजा स्थिति और रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो करें। कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों, आमंत्रित लोगों और सरकारी कर्मचारियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। साइकिल ट्रैक, फुटपाथ और नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन पार्क करने या चलाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों को क्रेन की मदद से टो कर लिया जाएगा। वहीं, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज दौरे को लेकर प्रधानमंत्री के काफिले का रूट फाइनल कर दिया गया है। प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए राजेंद्र पार्क पहुंचेंगे।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

वहां से सडक़ मार्ग से पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज जाएंगे। पहले रूट के तहत राजेंद्र पार्क से निकलकर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास के बीच वाले मार्ग से होते हुए विज्ञान पथ के रास्ते सीधे पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचेंगे। वहीं, दूसरा वैकल्पिक रूट राजेंद्र पार्क से निकलकर पंजाब के मुख्यमंत्री आवास के बाहर से होते हुए नयागांव की ओर जाने वाली सडक़ के रास्ते पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज तक जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं को उद्घाटन भी करेंगे। वहीं, यदि किसी कारणवश हवाई मार्ग का इस्तेमाल संभव नहीं हो पाता है, तो प्रधानमंत्री के लिए एयरपोर्ट से सडक़ मार्ग का वैकल्पिक रूट भी तैयार किया गया है। इस रूट के तहत प्रधानमंत्री का काफिला एयरपोर्ट स्थित एयरफोर्स एंट्री से रवाना होगा। इसके बाद एयरपोर्ट चौक, ट्रिब्यून चौक, मध्य मार्ग, ट्रांसपोर्ट चौक और पंजाब राजभवन वाले मार्ग से होते हुए विज्ञान पथ के रास्ते पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचेगा। वहीं, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप की टीम चंडीगढ़ पहुंच चुकी है। टीम जल्द ही तीनों प्रस्तावित रूटों का रिहर्सल करेगी। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राजेंद्र पार्क स्थित हेलीपैड को भी तैयार कर दिया गया है। रूट और सुरक्षा व्यवस्था का अंतिम रिहर्सल 16 जुलाई को किया जाएगा, तैयारियां जोरों पर।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button