Twisha Murder Case : ट्विशा शर्मा हत्या केस में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार

नई दिल्ली
भोपाल में मॉडल, एक्टर ट्विशा शर्मा डेथ केस में उनकी सास व पूर्व जज गिरिबाला सिंह को सीबीआई ने गुरुवार को गिरफ्तार की लिया। ट्विशा की सास गिरिबाला के घर सीबीआई टीम अचानक पहुंच गई थी। दरअसल, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी। अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद सीबीआई ने जांच तेज करते हुए गुरुवार रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह से उनके कटारा हिल्स स्थित निवास पर कई घंटों तक पूछताछ की थी, जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
गुरुवार सुबह जानकारी मिली थी कि घर के अंदर का डिजिटल नक्शा तैयार करने के साथ ही गिरिबाला सिंह से पूछताछ की जा रही थी। सीबीआई के तीन अधिकारी करीब 10:30 बजे गिरिबाला सिंह के घर पहुंचे थे। इस बीच गिरिबाला सिंह के वकील इनोश जार्ज कार्लो भी घर पहुंचे। भोपाल में इनवेस्टिगेशन करने के लिए सीबीआई कैंप ऑफिस बनाएगी। सीबीआई ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर जगह मांगी है।